माइग्रेन के दर्द से जल्दी निजात दिलाएंगे ये आयुर्वेदिक उपाय

माइग्रेन के दर्द से जल्दी निजात दिलाएंगे ये आयुर्वेदिक उपाय

सेहतराग टीम

भागदौड़ भरी जिंदगी की वजह से लोगों को काफी तनाव झेलना पड़ रहा है। इस वजह से लोगों को सिरदर्द की समस्या भी झेलनी पड़ रही है। वहीं कई लोगों दो से तीन घंटे लगातार सिरदर्द होता है। ऐसे सिरदर्द को माइग्रेन कहा जाता है। ये पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में अधिक पाया जाता है। आकड़ों की माने तो 18 से 49 साल की महिलाएं माइग्रेन की सममस्या का सामना कर रही हैं।

पढ़ें- बदलते मौसम के साथ गर्म पानी का करें सेवन, जानें क्या फायदा होगा

माइग्रेन या हल्का सिरदर्द होने पर हम झट से दवा खा लेते हैं  या फिर बॉम लगा लेते हैं। थोड़ा देर के लिए तो आराम मिल जाता है लेकिन दवा का असर खत्म होते ही  दोबारा इस समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप चाहे तो ये आयुर्वेदिक उपाय अपना सकते हैं। इनसे आप 3 दिन में ही सिरदर्द की समस्या को हमेशा के लिए खत्म कर सकते हैं। स्वामी रामदेव से जानिए आयुर्वेदिक उपाय के साथ डाइट। 

माइग्रेन के लक्षण

  • तेज दर्द
  • सिरदर्द
  • आंखों में जलन
  • उल्टी आना
  • सिर के एक तरफ दर्द
  • चक्कर आना
  • चिड़चिड़ापन
  • आंखों रोशनी में परेशानी

माइग्रेन के दर्द से निजात दिलाएंगे ये आयुर्वेदिक उपाय

  • गौधंती 10 ग्राम, मोती पिष्टी 2-3 ग्राम और प्रवाल पिष्टी 10 ग्राम लेकर मिक्स कर लें। इसके बाद इसे 1-2 ग्राम शहद के साथ खा लें। 
  • मेधावटी सुबह-शाम 2-2 गोली
  • शुद्ध देसी घी से बनी हुई जलेबी  का दूध के साथ सेवन करे
  • मखाना और खसखस की खीर बनाकर खाएं
  • एक गिलास दूध में एक चम्मच बादाम रोगन डालकर पिएं।
  • अश्वगंधा कैप्सूल सुबह-शाम 1-1 खाएं
  • उत्सखरदूसगजवान, 1 चम्मच सौंफ को मिट्टी के घड़े  पानी के साथ रातभर के लिए भिगो दें। सुबह इसे छानकर बस पी लें। इससे आपको दिन दिन में ही माइग्रेन की समस्या से निजात मिल जाएगी।  
  • मेधा क्वाथ का काढ़ा पिएं।
  • श्वासारि वटी सुबह-शाम 2-2 गोली खाएं।
  • दिव्यधारा माथे को लगा लें और नांक से सूंघ लें। इससे आपको इंस्टेंट आराम मिलेगा।

सिरदर्द सहित अन्य बीमारियों से कोसों दूर रहने के लिए अपनाएं ये डाइट

  • लंबे समय तक भूखे न रहें।
  • सुबह 8 बजे नाश्ता, 12-1 बजे लंच, 4 बजे कोई फल या मेथा क्ववाथ का काढ़ा और रात को 7-8 के बीच डिनर कर लें।
  • तीखा और तला-भुना खाने से मिलेगा लाभ।
  • रात को 1 घंटे बाद दूध पिएं।
  • अधिक से अधिक पानी पिएं। 
  • दूध, दह, पनीर का आधिक का सेवन करे।
  • फल, हरी सब्जियां का सेवन करे।
  • चोकरयुक्त रोटी का सेवन।
  • जल नेति, सूत्र नेति करे। 
  • खाना चबा-चबाकर खाएं।

 

इसे भी पढ़ें-

पीजिए एलोवेरा और नीम से बना ये काढ़ा, इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ होंगे कई फायदे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।